|

कलेक्टर शिवम वर्मा की संवेदनशीलता आई सामने, बुजुर्ग महिला को तुरंत मिली श्रवण यंत्र

इंदौर, 30 सितम्बर 2025 – कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने जनसुनवाई के दौरान बुजुर्ग महिला श्रीमती अंबिका वर्मा की सुनने की समस्या को तुरंत समझते हुए उन्हें हाथों-हाथ श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया। महिला अपनी पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए पहुंची थीं और कलेक्टर की तत्काल कार्रवाई से बेहद खुश हुईं।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुना जाए और समयसीमा में उसका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इससे संबंधित अनेक आवेदकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। इसमें प्लॉट आवंटन, कॉलोनी विकास, पारिवारिक विवाद और भरण-पोषण जैसी समस्याएं शामिल थीं।

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल, श्री नवजीवन पंवार, श्री रोशन राय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने आवेदकों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय योगदान दिया।

Share

Similar Posts