कलेक्टर शिवम वर्मा की पहल पर दिव्यांग खिलाड़ियों को मिली विशेष व्हील चेयर

इंदौर, 30 सितम्बर 2025 – राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की पहल पर रेडक्रॉस निधि से विशेष व्हील चेयर दी गई। कलेक्टर कार्यालय में इंदौर के पांच दिव्यांग टेबल टेनिस खिलाड़ियों – अनिल जैन, अजय यादव, पिंकी दुबे, समिना ठाकुर और रीना बेगम – को ये व्हील चेयर वितरित की गई।

कलेक्टर श्री वर्मा ने खिलाड़ियों से चर्चा की और आने वाली प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों ने कहा कि इस विशेष व्हील चेयर से उन्हें खेल में काफी मदद मिलेगी और वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने का लक्ष्य रखते हैं। प्रतियोगिता 7 से 12 अक्टूबर तक गोवा में आयोजित होगी।

अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल, जिला पंचायत सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन और सहायता संस्था के डॉ. अनिल भंडारी सहित अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share

Similar Posts