कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गहन समीक्षा

भोपाल में आयोजित कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस 2025 का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज गहन समीक्षा की जाएगी।
प्रथम सत्र में शिक्षा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अंतर्गत विभागों की योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्य और प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया जाएगा।
द्वितीय सत्र में क़ानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से संवाद करेंगे। इस सत्र में राज्य में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर विस्तृत चर्चा होगी।






