कर प्रणाली को और सरल बनाने पर जोर: वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि केंद्र सरकार न सिर्फ कर दरों में कमी कर रही है, बल्कि आयकर अधिनियम को भी आसान और व्यवहारिक बना रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों का लक्ष्य देश की कर और राजस्व प्रणाली को और अधिक सरल, पारदर्शी और आधुनिक बनाना है।
कोलकाता स्थित नेशनल लाइब्रेरी में आयोजित जीएसटी सुधार समिति के एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि टैक्सपेयर को आसान प्रक्रियाओं के साथ-साथ भरोसेमंद और स्थिर कर ढाँचा मिले। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि डिजिटलीकरण और तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन को अधिक प्रभावी और करदाताओं के अनुकूल बनाया जाएगा।






