एशिया कप 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच दूसरा महामुकाबला आज

एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में आज भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक भिड़ंत होगी। यह महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। मैच का सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क पर होगा।
इस मुकाबले में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे, जबकि पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे। अब तक दोनों टीमों के बीच 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 11 बार जीत दर्ज की है जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है। आंकड़े साफ़ बताते हैं कि भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी है।






