इटली ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र समापन का किया समर्थन

इटली के उप-प्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को जल्द संपन्न करने के लिए इटली के समर्थन की पुष्टि की। यह बैठक विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ हुई। श्री तजानी ने बैठक के दौरान कहा कि भारत और इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी है और दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत किया जाएगा। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भूमध्य सागर, मध्य पूर्व, यूक्रेन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की हाल की घटनाओं पर भी चर्चा की।

Share

Similar Posts