इंदौर सम्भागायुक्त ने ई-स्कूटी से की बैठक में हिस्सेदारी

इंदौर सम्भागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और कार्बन फुटप्रिंट में कमी लाने के उद्देश्य से अपने कार्यालय से ई-स्कूटी का उपयोग किया।
डॉ. खाड़े ने दोपहर 2 बजे आयोजित बैठक में ई-स्कूटी से भाग लिया।

यह कदम सस्टेनेबल और ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक पहल है।

📸 फोटो: डॉ. सुदाम खाड़े (फाइल फोटो)







