|

इंदौर: लव जिहाद फंडिंग मामले में अनवर कादरी की रिमांड 8 सितंबर तक बढ़ी

इंदौर। लव जिहाद फंडिंग मामले में गिरफ्तार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की रिमांड अदालत ने 8 सितंबर तक बढ़ा दी है। पुलिस ने कादरी को बीते दिनों हिरासत में लिया था और न्यायालय में पेश करने के बाद उसे रिमांड पर भेजा गया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक की पूछताछ में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं। केवल उसकी फरारी और नेपाल तक की गतिविधियों से जुड़े प्रमाण ही पुलिस के हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि कादरी पर आरोप है कि उसने कथित रूप से युवाओं को लाखों रुपये उपलब्ध कराए थे, जो लव जिहाद फंडिंग मामले से जुड़े हुए हैं।

पुलिस आने वाले दिनों में कादरी के फाइनेंशियल रिकॉर्ड और बैंकिंग ट्रांजेक्शंस की जांच कर सकती है। इसके साथ ही प्रकरण से जुड़ी उसकी बेटी से भी पूछताछ की संभावना जताई जा रही है।

एडिशनल डीसीपी इंदौर, राजेश दंडोतिया ने बताया कि कादरी से कई सवाल पूछे गए, लेकिन उसने स्पष्ट जवाब देने से इनकार किया है। अब पुलिस उसके वित्तीय लेन-देन और फंडिंग से जुड़े पहलुओं पर गहन जांच करेगी।

Share

Similar Posts