|

इंदौर में 40 लाख की अवैध शराब जब्त, आयशर वाहन से बरामद हुई 504 पेटियां

इंदौर, 17 सितम्बर 2025।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बुधवार को विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आयशर वाहन से 504 पेटी विदेशी शराब जब्त की। जब्त शराब और वाहन की कुल अनुमानित क़ीमत लगभग 40 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

कार्रवाई का विवरण

मुखबिर से मिली सूचना पर आबकारी उप निरीक्षक श्री मनीष राठौर की टीम ने ग्राम मेहतवाड़ा में आयशर वाहन क्रमांक MP13-GB-3203 की तलाशी ली। वाहन में पशु आहार के पीछे बोरों में छुपाकर 204 पेटी माउंट-6000 कैन बियर और 300 पेटी गोआ व्हिस्की रखी गई थी।

सहायक आबकारी आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी के आदेश पर और सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री देवेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर पहुँचकर वाहन व अवैध शराब जब्त कर ली। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

उपस्थित अधिकारी

कार्रवाई के दौरान नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अनिल माथुर व कमलेश सोलंकी, आबकारी उप निरीक्षक श्री मनीष राठौर तथा आरक्षक दल मौके पर मौजूद रहा।

Share

Similar Posts