इंदौर में 33 ब्लैक स्पॉट पर तीन दिनों में युद्धस्तर पर होगा सुरक्षा कार्य

इंदौर शहर में सड़क सुरक्षा सुधार के लिए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने गुरुवार देर शाम बैठक की। बैठक में नेशनल हाईवे, पीडब्ल्यूडी और एमपीआरडीसी विभागों को तीन दिनों में शहर के चिन्हित 33 ब्लैक स्पॉट पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।
कलेक्टर ने कहा कि इन ब्लैक स्पॉट्स पर साइनेज, लाइट और रम्बल स्ट्रिप युद्धस्तर पर लगाई जाए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि इस कार्य में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तीन दिनों बाद कलेक्टर स्वयं इन स्थानों का निरीक्षण करेंगे।
बैठक में एडीएम श्री रोशन राय, नेशनल हाईवे, नगर निगम, एमपीआरडीसी, यातायात पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे।
चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स में शामिल हैं:
लवकुश चौराहा, रिजलाय फाटा धार रोड, देवास नाका चौराहा, बेस्ट प्राईज के सामने बायपास रोड, ओमेक्स सिटी बायपास रोड, डेक्थनॉल के सामने बायपास रोड, टाटा शोरूम के सामने एबी रोड, बिचौली मर्दाना ब्रिज के ऊपर बायपास, तीन इमली चौराहा, रालामण्डल चौराहा बायपास रोड, तेजाजी नगर ब्रिज के ऊपर एबी रोड, कैलोद करताल फाटा बायपास रोड, राऊ गोल चौराहा, आईटी पार्क चौराहा, विशेष जूपीटर हॉस्पिटल के सामने रिंग रोड, प्रभु तौल कांटे के पास नेमावर, ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने नेमावर रोड देवगुराड़िया, ग्राम माचल, महू –नीचम रोड घाटाबिल्लौद, काला सूरा फाटा इंदौर धार रोड, ए बी रोड भैरुघाट पुलिया के पास ग्राम कालाकिराय, ए बी रोड अर्जुन बरोदा, डकाच्या ए बी रोड, बुड़ी बरलाई, कल्याण मील, लसुडिया परसार, टीही पुलिया फॉरलेन रोड, पिगडम्बर, माँ वैष्णो ढाबा, इंदौर खंडवा रोड भैरूघाट, इंदौर खंडवा बाई ग्राम और दुधिया पावर हाउस के सामने नेमावर रोड।
कलेक्टर ने अधिकारियों को दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए।






