इंदौर में बच्चों से भरी स्कूल बस में भीषण आग, बस जलकर खाक

इंदौर के सावंर क्षेत्र में पंच डेरिया गांव से धरमपुरी जा रही एक स्कूल बस में अचानक आग लग गई। बस में 10 से अधिक बच्चे सवार थे, जिन्हें मौके पर ही बस से बाहर निकाला गया।
बस चालक ने आग लगते ही बस को रिंगनोदिया क्षेत्र की एक कॉलोनी के मैदान में खड़ा कर दिया। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। निर्माणाधीन ट्रेजर कॉलोनी के लोगों ने ट्यूबवेल के पाइप का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। दमकल पहुंचने तक आग नियंत्रित हो चुकी थी।
बच्चों के माता-पिता ने स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठाए और बताया कि लंबे समय से बस की फिटनेस को लेकर शिकायत की जा रही थी।






