|

इंदौर में कोल्ड रीफ कफ सिरप की जांच का आदेश, प्रदेश में प्रतिबंधित

इंदौर, 04 अक्टूबर 2025: इंदौर जिला प्रशासन और कलेक्टर के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर टीम को कोल्ड रीफ कफ सिरप की जांच के लिए सक्रिय कर दिया गया है। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत के बाद की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेशानुसार कोल्ड रीफ सिरप को पूरे प्रदेश में प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिले में बिक्री और उपयोग की निगरानी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सिरप का उपयोग न करें और स्वास्थ्य संबंधित किसी भी समस्या पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Share

Similar Posts