इंदौर का गौरव बढ़ेगा — महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने MPPSC क्षेत्र को सौंदर्यीकरण और सुविधा का मॉडल बनाने के निर्देश दिए

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) क्षेत्र का निरीक्षण किया और वहाँ सौंदर्यीकरण, यातायात सुधार तथा सेल्फी प्वाइंट की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि अब यह क्षेत्र न केवल स्वच्छता का प्रतीक रहेगा, बल्कि सुंदरता और सुविधा का मॉडल क्षेत्र भी बनेगा।
महापौर भार्गव ने कहा —
“यह स्थान अभ्यर्थियों के लिए इंदौर की पहली छवि है, इसे आदर्श रूप में विकसित किया जाएगा।”
निरीक्षण के दौरान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रदीप लाल मेहरा, नगर निगम अपर आयुक्त अर्थ जैन, और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम द्वारा जल्द ही यहाँ लैंडस्केपिंग, स्ट्रीट फर्नीचर, साइनज और स्मार्ट लाइटिंग जैसे कार्य प्रारंभ किए जाएंगे, जिससे यह क्षेत्र इंदौर की पहचान के अनुरूप और अधिक आकर्षक बनेगा।






