आस्था संकुल स्तरीय संगठन की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न

इंदौर, 18 सितम्बर 2025। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित आस्था संकुल स्तरीय संगठन की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 30 ग्रामों से जुड़ी दीदियों ने भाग लिया और प्रधानमंत्री लखपति दीदी योजना को साकार करने का संकल्प लिया। सभा के दौरान वित्तीय लेनदेन, ऑडिट रिपोर्ट, आजीविका गतिविधियों और स्वच्छता पर चर्चा हुई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को 
सम्मानित किया गया और उपस्थित सभी सदस्यों ने परिवार और समाज की आमदनी बढ़ाने का प्रण लिया।

Share

Similar Posts