आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव ने ट्रेंचिंग ग्राउंड और सिटी फॉरेस्ट का किया निरीक्षण

नो कार डे के अवसर पर आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव आज नगर निगम अधिकारियों के साथ सिटी बस से देवगुराडिया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड और सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया, श्री अभय राजनगांवकर, श्री मनोज पाठक, अधीक्षण यंत्री श्री डी.आर. लोधी, श्री नागेंद्र सिंह भदौरिया, श्री अश्विनी जनवदे सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री यादव ने ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित बायो सीएनजी प्लांट, नेप्रा, स्वच्छता परी परिसर, सूखा कचरा निपटान प्लांट, ग्रीन वेस्ट प्लांट और सिटी फॉरेस्ट का अवलोकन किया तथा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

सबसे पहले उन्होंने बायो सीएनजी प्लांट का निरीक्षण किया। यहां उन्हें गीले कचरे के संग्रहण, तौल, मशीनरी संचालन, गैस उत्पादन, वितरण व्यवस्था और उपयोग की संपूर्ण प्रक्रिया समझाई गई। इसके बाद उन्होंने स्वच्छता परी परिसर का दौरा कर लगाए गए फॉरेस्ट, उनके रखरखाव और संरक्षण की जानकारी ली।

इसके उपरांत वे नेप्रा प्लांट पहुंचे, जहां सूखे कचरे के निपटान और अलग-अलग प्रसंस्करण की प्रक्रिया दिखाई गई। उन्होंने प्रतिदिन आने वाले कचरे की मात्रा, कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं, तथा C&D वेस्ट मटेरियल से पेवर ब्लॉक बनाने की प्रणाली का जायजा लिया।

अंत में आयुक्त श्री यादव ने ग्रीन वेस्ट प्लांट का निरीक्षण किया और प्रतिदिन आने वाले ग्रीन वेस्ट के संग्रहण, बुरादे के उपयोग, कार्यबल की उपलब्धता और प्लांट के रखरखाव की व्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Share

Similar Posts