आतंकवाद के खिलाफ हर क्षण सतर्क और एकजुट रहना होगा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 26/11 हमले में हुए शहीदों को किया नमन
भोपाल : 26 नवम्बर, 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई के 26/11हमले में देश एवं मानवता की रक्षा करते शहीद हुए वीर जवानों और दिवंगत नागरिकों को नमन कर कहा है कि मेरी संवेदनाएं अपने प्रियजनों को खोने वाले नागरिकों के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी को राष्ट्र की अस्मिता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए आतंकवाद के खिलाफ हर क्षण सतर्क और एकजुट रहना होगा।






