अमित शाह का पश्चिम बंगाल दौरा, कालीघाट में पूजा और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पंडाल का उद्घाटन

नवरात्रि के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। कोलकाता पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। शाह ने कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद संतोष मित्रा स्क्वायर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस वर्ष पंडाल की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखी गई है, जो भारतीय सेना की बहादुरी और बलिदान को समर्पित है।
पंडाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी जैसी सेना से जुड़ी हस्तियों की तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। आयोजन समिति ने इसे राष्ट्रभक्ति से प्रेरित श्रद्धांजलि बताया। शाह का यह दौरा धार्मिक और राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।






