| | |

अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी एक सप्ताह की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे

अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी एक सप्ताह की यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुँचे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि मुत्ताकी को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समिति से भारत यात्रा के लिए विशेष छूट दी गई है।
वे 16 अक्टूबर तक भारत में रहेंगे। यह अगस्त 2021 में तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद किसी शीर्ष अफ़ग़ान राजनयिक की पहली भारत यात्रा है।

भारत, अफ़ग़ानिस्तान की अंतरिम सरकार के साथ संपर्क और संवाद बनाए हुए है
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने इस वर्ष मई में श्री मुत्ताकी से फ़ोन पर बातचीत की थी और पहलगाम आतंकी हमले की निंदा के लिए उनकी सराहना की थी।
इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अफ़ग़ान मित्रता और द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की थी।

हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान में आए भूकंप के दौरान भारत ने चाबहार बंदरगाह के रास्ते कुनार प्रांत में राहत सामग्री भेजी थी, जिससे भारत की मानवीय सहायता की नीति को बल मिला।

Share

Similar Posts