व्हाट्सअप पर आया यूजरनेम फीचर, अब बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट
व्हाट्सअप पर अब एक नया फीचर आ गया है। मेटा के स्वामित्व वाले वॉट्सएप ने यूजरनेम फीचर लॉन्च करने का ऐलान किया है। अब तक वॉट्सएप पर किसी नए व्यक्ति से बात करने के लिए मोबाइल नंबर देना जरूरी होता था, लेकिन अब ऐसा करना जरुरी नहीं है। इसके बाद लोग अपना मोबाइल नंबर बताए बिना भी सिर्फ यूजरनेम के जरिए चैट कर सकेंगे। चैट पर रियेक्ट कर सकेंगे।
मेटा कंपनी ने 29 जून से दुनियाभर में यूजरनेम की बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि यह सुविधा सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिलेगी। आने वाले कुछ महीनों में इसे धीरे-धीरे सभी देशों में रोल आउट किया जाएगा। जब यह फीचर यूजर के इलाके में उपलब्ध होगा, तब उसके वॉट्सएप के अंदर नोटिफिकेशन मिलेगा।
यूजरनेम बुक करना क्यों सबसे पहले जरूरी है??
दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स एक जैसे या मिलते-जुलते यूजरनेम चुन सकते हैं। ऐसे में जो लोग पहले अपना यूजरनेम रिजर्व करेंगे, उन्हें अपनी पसंद का यूजरनेम मिलने की संभावना ज्यादा होगी।
इन लोगों को आपसे संपर्क करने के लिए यूजरनेम की जरूरत नहीं होगी
- जिन लोगों के पास आपका फोन नंबर पहले से सेव है।
- जिन लोगों से आप पहले चैट कर चुके हैं।
- जो आपके साथ किसी जॉइंट ग्रुप में हैं।
- जिन्होंने आपका क्यूआर कोड स्कैन किया है।
- जिन्हें आपने पहले मैसेज किया है।