| |

उज्जैन में 21 जून को दिखेगा ‘शून्य छाया दिवस’, दोपहर 12:28 बजे कुछ क्षणों के लिए गायब हो जाएगी परछाई

उज्जैन में एक बहुत ही दुर्लभ खगोलीय घटना 21 जून को देखने को मिलेगी। इस दुर्लभ खगोलीय घटना को ‘शून्य छाया दिवस’ (जीरो शैडो डे) कहा जाता है। इस दिन सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा पर लगभग लम्बवत् स्थिति में होगा, जिसके कारण कुछ समय के लिए वस्तुओं की परछाई शून्य या लगभग गायब हो होती दिखाई देगी। पृथ्वी की कर्क और मकर रेखाओं के बीच के क्षेत्र में 21 मार्च से 21 जून के बीच एक दिन ऐसा आता है जब किसी स्थान पर किसी वस्तु की छाया की लंबाई शून्य हो जाती है।

जीवाजी वेधशाला के अनुसार यह घटना 21 जून को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर देखी जा सकेगी। वेधशाला में शंकु यंत्र के माध्यम से इस खगोलीय घटना का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया जाएगा।

ये होगा साल का सबसे बड़ा दिन

21 जून को सूर्य अपनी अधिकतम उत्तरी स्थिति में रहेगा। इसके कारण उत्तरी गोलार्द्ध में वर्ष का सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात होगी। उज्जैन में इस दिन सूर्योदय सुबह 5:42 बजे और सूर्यास्त शाम 7:16 बजे होगा। इस तरह दिन की अवधि 13 घंटे 34 मिनट और रात की अवधि 10 घंटे 26 मिनट रहेगी।

क्यों गायब हो जाती है परछाई?

खगोलविदों के अनुसार पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है, जिससे सूर्य वर्षभर कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच गति करता हुआ दिखाई देता है। 21 जून को सूर्य कर्क रेखा के सबसे नजदीक पहुंच जाता है। देखा जाता है कि उज्जैन कर्क रेखा के निकट स्थित में होने के कारण यहां दोपहर के समय सूर्य की किरणें लगभग सीधी पड़ती दिखाई देगी, जिससे परछाई बहुत छोटी होकर कुछ क्षणों के लिए गायब सी नजर हो जाएगी।

21 जून को दिन लंबा और सबसे छोटी रात हो जाएगी, आखिर क्यों??

सूर्य आकाश में बहुत ऊंचे स्थान पर होता है, इसलिए उसे पूर्व से पश्चिम तक का सफर तय करने में सबसे लंबा समय लगता है. 21 जून को दिन की अवधि भारत में दिन लगभग 13 से 14 घंटे लंबा होती है. अलग-अलग जगहों पर समय में थोड़ा बदलाव होता है। इस दिन रात की अवधि लगभग 10 से 11 घंटे होती है, यानी साल की सबसे छोटी रात।

21 जून के बाद शुरू होगा दक्षिणायन

वेधशाला के वैज्ञानिकों के अनुसार 21 जून के बाद सूर्य की आभासी गति दक्षिण दिशा की ओर दिखाई देने लगेगी, जिसे दक्षिणायन कहा जाता है। इसके बाद उत्तरी गोलार्द्ध में दिन धीरे-धीरे छोटे होने लगेंगे। आगामी 23 सितंबर को दिन और रात लगभग बराबर हो जाएंगे।

 

Share

Similar Posts