| |

उज्जैन में मुहर्रम जुलूस के दौरान हवा में लटकी वैन में विस्फोट, 3 गिरफ्तार; ATS भी जांच में शामिल

प्रदेश प्रकाश ,

उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस के दौरान वैन को क्रेन से लटकाकर विस्फोट करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर उज्जैन में हुए मुहर्रम में विस्फोट का वीडियो वायरल हो रहा है। सुरक्षा एजेंसियां वीडियो देखने के बाद एक्शन मोड में आ गई हैं। जिले की बड़नगर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर वैन और क्रेन को जब्त कर लिया है। आरोपियों का कहना है कि 8 हजार के पटाखे खरीदकर वैन में ब्लास्ट किया गया था।

पुलिस के साथ एटीएस भी करेगी जांच

स्थानीय पुलिस के साथ एटीएस, यानी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड भी शामिल हो गई है। दरहसल, उज्जैन, उन्हेल, नागदा और महिदपुर को संवेदनशील इलाके माने जाते हैं, इसलिए जांच में ATS को शामिल किया गया है।

यह था पूरा मामला

23 जून की रात बड़नगर में मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था। इसमें टाटा मैजिक गाड़ी को क्रेन की मदद से करीब 40 फीट ऊंचाई पर हवा में लटकाया गया था। साथ ही इसकी छत पर दो युवक खड़े होकर लाल झंडे लहरा रहे थे। वैन पर ‘ले, फिर आ गए’ लिखा हुआ पोस्टर भी लगाया गया था। जुलूस में शामिल कुछ लोगों के हाथों में मौजूद तख्तियों पर भी यही मैसेज लिखा था। कुछ देर बाद वैन में विस्फोट कर दिया गया। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्टिव मोड पर है।

पुलिस ने इस मामले में शोएब पिता गब्बू, जाहिद पिता भूरा खां और तपसील उर्फ तस्लीम को अरेस्ट कर लिया है। वहीं, क्रेन के मालिक पर भी केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि करीब 8 हजार रुपए के पटाखे उस वैन में रखें गए थे जिससे ब्लास्ट हुआ। आरोपियों ने पुलिस पटाखे खरीदने का बिल भी दिया है, जिसकी तस्दीक की जा रही है।

आज शुक्रवार को उज्जैन की फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता (BDS) बड़नगर पहुंचकर वैन से सेंपल इकट्‌ठा करेंगे।

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा –

बड़नगर में अडान शरजील आखाड़े के बीच प्रतिस्पर्धा रहती है और और दोनों अखाड़े एक दूसरे को निचा दिखने के लिए इस तरह के संदेश लिखते है। संभावना है कि यह संदेश दूसरे आखाड़े के लिए लिखा गया हो। इस मामले में जांच जारी है।

कांच बंद होने के कारण गैस बनने से विस्फोट

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करनदीप सिंह क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) के साथ बड़नगर पहुंचे और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला।

Share

Similar Posts