| |

उज्जैन में दोस्त को साड़ी पहनाकर ले जा रहा था युवक: शादी का सरप्राइज देना था; गांववालों ने कर दी पिटाई

उज्जैन। चिरोला गांव में दोस्तों का शादी को लेकर किया गया मजाक उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब ग्रामीणों ने बाइक पर साड़ी पहने एक व्यक्ति को जाते देखा।

अनजान शख्स को इस तरह देखकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बाद में पता चला कि यह सब दोस्तों की मस्ती और शादी का सरप्राइज देने की योजना थी।

इससे नाराज ग्रामीणों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों को भाटपचलाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। लड़का की दिमागी हालत सही नहीं है।

साड़ी पहने लड़के को देखकर हुआ शक
आदित्य अपने दोस्त संदीप को साड़ी पहनाकर बाइक से घर ले जा रहा था। दोनों परिवारवालों को शादी का अनोखा सरप्राइज देना चाहते थे। रास्ते में साड़ी पहने युवक को देखकर ग्रामीणों को कुछ शक हुआ। उन्होंने बाइक रुकवाकर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी।

ग्रामीणों ने मारपीट की
इसके बाद जब ग्रामीणों ने घूंघट हटाया तो पूरा मामला सामने आ गया। बताया जा रहा है कि इससे नाराज ग्रामीणों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट कर दी। फिर दोनों को भाटपचलाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार चौधरी के अनुसार, संदीप की दिमागी हालत ठीक नहीं है।

Share