ट्विशा शर्मा मौत मामला: प्रेग्नेंसी’ के इर्द-गिर्द घूमता दिखाई दे रही CBI जांच
ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच पर सीबीआई का फोकस अब ‘प्रेग्नेंसी’ के इर्द-गिर्द घूमता दिखाई दे रहा है। दरअसल अब तक की पूछताछ और डिजिटल एविडेंस से यह साफ हो गया है कि समर्थ और ट्विशा के बीच झगड़े की जड़ प्रेग्नेंसी ही थी। समर्थ ने ट्विशा से पूछा था कि तुम प्रेग्नेंट कैसे हो सकती हो? यह किसका बच्चा है? और कैसे?
सीबीआई की अब तक की जांच
सीबीआई को अब तक पोस्टमॉर्टम के बाद सुरक्षित रखे गए ट्विशा के गर्भाशय की हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट नहीं मिली है। यही वजह है कि सीबीआई अब भी सेकेंड पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट परिजन को देने से बच रही है। सीबीआई अधिकारी मौत से जुड़े सबूतों की कड़ियां जोड़ने के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट और मोबाइल चैट्स और आरोपियों के बयानों का मिलान कर रही है। जिसके बाद सरा कच्चा चिट्ठा जाँच में मिल सकता है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, मामले के कई अहम पहलुओं की पड़ताल पूरी हो चुकी है। अब एजेंसी फॉरेंसिक रिपोर्ट और विशेषज्ञों की राय के आधार पर घटनाक्रम की अंतिम कड़ियां जोड़ने में लगी है।
सीबीआई को पूछताछ में समर्थ ने यह बताया है कि शादी के छह महीने में ट्विशा पांच बार दिल्ली और अजमेर गई थी। अजमेर में ट्विशा के भाई की पोस्टिंग है। 30 अप्रैल को प्रेग्नेंसी टर्मिनेशन के बाद भी ट्विशा अपने माता-पिता के पास दिल्ली गई थी। इसके कुछ दिनों बाद वह भोपाल लौटी थी।
गिरिबाला सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा
ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने न्यायिक हिरासत से पहले मीडिया को बताया था कि प्रेग्नेंसी बेटे और बहू के बीच का मामला है। उन्होंने यह जरूर बताया कि ट्विशा और समर्थ ने आपसी सहमति से 30 अप्रैल को प्रेग्नेंसी टर्मिनेट कराई थी। इसके बाद ट्विशा मानसिक रूप से परेशान दिखने लगी थी। सास गिरिबाला सिंह बेटे समर्थ के साथ ट्विशा को भोपाल के एक बड़े साइकेट्रिस्ट के पास भी ले गई थीं। यानी ट्विशा की मौत का रहस्य प्रेग्नेंसी के साथ जुड़ा भी हो सकता है, इस एंगल पर सीबीआई की टीम जांच कर रही है।
प्रेग्नेंसी की खबर से खुश थे हम – गिरिबाला
गिरिबाला ने अपने बयान में बताया था कि प्रेग्नेंसी की खबर से हम तो खुश थे, लेकिन ट्विशा खुद बच्चा नहीं चाहती थी। उसे लगता था कि बच्चे का जन्म उसके कॅरियर में दिक्कत बनेगा।
