| |

शाजापुर में 250 कैमरों से होगी निगरानी: 53 दिन में 64 जगह सीसीटीवी लगे; ग्राम पंचायत और लोगों ने दिया सहयोग

शाजापुर। शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण अंचल भी अब अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस के नवाचार के तहत कैमरों की नजर में रहेंगे। इसको लेकर जन सहयोग से जिले में 250 CCTV स्थापित कर दिए गए हैं। शाजापुर SP प्रियंका शुक्ला की नवीन पहल एवं मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी तथा आमजन की सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से CCTV कैमरे लगाने का अभियान चलाया जा रहा है।

कलेक्टर के निर्देशन में ग्राम पंचायतों एवं जन सहयोग से जिले के विभिन्न स्थानों पर CCTV कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 64 स्थानों पर कुल 250 CCTV कैमरे ग्राम पंचायत एवं जन सहयोग से स्थापित किए जा चुके हैं। इन कैमरों के माध्यम से प्रमुख चौराहों, बाजारों, मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

अपराध होने पर साक्ष्य जुटाने में मिलेगी मदद
कैमरों से पुलिस को अपराधों की रोकथाम एवं अपराध घटित होने की स्थिति में घटनाओं के साक्ष्य जुटाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। साथ ही, बाजारों एवं प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ने से असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी।

इस महत्वपूर्ण पहल में जिला प्रशासन, ग्राम पंचायतों एवं आमजन का सहयोग शाजापुर पुलिस के लिए महत्वपूर्ण रहा है। सामूहिक सहभागिता से जिले में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

SP ने आमजन से सहयोग की अपील की
पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने आमजन, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे जनसुरक्षा की इस महत्वपूर्ण पहल में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें, ताकि जिले के शेष चिन्हित स्थानों पर भी CCTV कैमरे स्थापित कर एक मजबूत एवं प्रभावी निगरानी तंत्र विकसित किया जा सके।

53 दिनों में 250 कैमरे स्थापित
SP प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 10 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक की अवधि में जन सहयोग एवं ग्राम पंचायतों के सहयोग से CCTV कैमरे स्थापित करने की दिशा में लगातार कार्य किया गया। इस प्रकार लगभग 1 माह 21 दिन यानी कुल 53 दिन की अवधि में विभिन्न स्थानों पर 250 CCTV कैमरे स्थापित किए गए।

इन CCTV कैमरों से पुलिस को अपराधों की रोकथाम एवं अपराध घटित होने की स्थिति में घटनाओं के साक्ष्य जुटाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। साथ ही, बाजारों एवं प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ने से असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी। इस महत्वपूर्ण पहल में जिला प्रशासन, ग्राम पंचायतों एवं आमजन का सहयोग शाजापुर पुलिस के लिए महत्वपूर्ण रहा है। सामूहिक सहभागिता से जिले में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share