राशिफल 01 फरवरी 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

मेष – कारोबारी कार्यों में नया तालमेल बनेगा। पहले किए गए परिश्रम का आज लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ साझेदारी में किए गए कार्य सफल रहेंगे। जोखिम से दूरी बनाए रखना हितकर रहेगा।
शुभांक: 3, 5, 7

वृष – नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यात्रा लाभकारी रहेगी। कार्यस्थल पर कुछ मानसिक दबाव संभव है, लेकिन सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभांक: 2, 5, 7

मिथुन – कार्यक्षेत्र में समन्वय बना रहेगा और आर्थिक मामलों में सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य पर खर्च संभव है। विरोधियों से सतर्क रहें।
शुभांक: 2, 5, 6

कर्क – समय अनुकूल है। व्यापार में प्रगति होगी और लेन-देन की बाधाएं दूर होंगी। आलस्य छोड़कर प्रयास करेंगे तो सफलता मिलेगी।
शुभांक: 1, 4, 8

सिंह – साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और जोखिम भरे निर्णयों से बचें।
शुभांक: 2, 6, 8

कन्या – नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से राहत मिलेगी। शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी है।
शुभांक: 3, 5, 8

तुला – खान-पान में संयम रखें। कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में सीमित लाभ मिलेगा।
शुभांक: 3, 5, 8

वृश्चिक – सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मांगलिक कार्यों के योग हैं। स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार होगा।
शुभांक: 1, 3, 5

धनु – रुके हुए कार्य पूरे होंगे। संतान की उन्नति के योग हैं। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें और समय का सही उपयोग करें।
शुभांक: 5, 7, 9

मकर – आशा और उत्साह में वृद्धि होगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कम परिश्रम में भी लाभ के संकेत हैं।
शुभांक: 1, 6, 8

कुंभ – सुखद और आनंदमय दिन रहेगा। ज्ञानार्जन के अवसर मिलेंगे। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन मानसिक संतोष बना रहेगा।
शुभांक: 1, 3, 8

मीन – व्यवसाय में प्रगति और लाभ के योग हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और समाज में मान मिलेगा।
शुभांक: 5, 7, 9

Share

Similar Posts