प्रधानमंत्री मोदी ने झंडी दिखाकर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को किया रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर वे मेरठ दक्षिण स्टेशन तक मेट्रो की यात्रा भी करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद लगभग 12,930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
आकाशवाणी संवाददाता के अनुसार, इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी एक सभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें परियोजनाओं के महत्व और राज्य के विकास की दिशा पर चर्चा होगी।
इस पहल से मेरठ और उत्तर प्रदेश में यातायात सुविधाओं में सुधार, आर्थिक विकास और नागरिकों की जीवन गुणवत्ता में वृद्धि की उम्मीद है।






