सीएम मोहन यादव ने देखी पीएम मोदी के बचपन पर आधारित फिल्म ‘चलो जीते हैं’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाल्य-काल पर आधारित लघु फिल्म “चलो जीते हैं” का प्रदर्शन भोपाल स्थित सिने-पोलिस सिनेमा में देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म जीवन दर्शन और सेवा भाव का अद्भुत चित्रण करती है।
डॉ. मोहन यादव ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि मोदीजी के संघर्ष और दृढ़ इच्छा-शक्ति को दर्शाती यह फिल्म सीमित साधनों के बावजूद अतीत और वर्तमान को जोड़ती है। इस अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
प्रदेशभर में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 18 से 24 सितंबर तक इस फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे युवाओं और आम नागरिकों में सेवा भाव और प्रेरणा का संदेश पहुंचे।








