|

प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुई इनासियो लूला दा सिल्वा आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस बैठक में दोनों नेता भारत- ब्राजील संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

वार्ता के दौरान दोनों नेता बहुपक्षीय मंचों में सहयोग, सुधारित बहुपक्षवाद, वैश्विक शासन, और ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

आकाशवाणी संवाददाता के अनुसार, भारत और ब्राजील के बीच सौहार्दपूर्ण, घनिष्ठ और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, मजबूत जन-संबंधों और प्रमुख क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर आधारित है। यह बैठक दोनों देशों के रणनीतिक, आर्थिक और वैश्विक सहयोग को और मजबूत करने में सहायक होगी।

Share

Similar Posts