|

अक्षय तृतीया पर PhonePe से खरीदें 24 कैरेट डिजिटल गोल्ड, आसान और सुरक्षित निवेश विकल्प

अक्षय तृतीया के अवसर पर सोना खरीदने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए PhonePe ने अपने यूजर्स के लिए 24 कैरेट डिजिटल गोल्ड खरीदने का आसान और सुरक्षित विकल्प पेश किया है।

कंपनी के अनुसार, ग्राहक अब 99.99 प्रतिशत शुद्धता वाला गोल्ड सीधे ऐप के माध्यम से खरीद सकते हैं। यह गोल्ड MMTC-PAMP, SafeGold और CaratLane जैसे विश्वसनीय प्लेटफॉर्म्स के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

यूजर्स यूपीआई, यूपीआई लाइट, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, वॉलेट और गिफ्ट कार्ड जैसे कई भुगतान विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं। खास बात यह है कि ग्राहक सिर्फ 10 रुपये से भी निवेश शुरू कर सकते हैं, जिससे छोटे निवेशकों के लिए भी यह एक आकर्षक विकल्प बन जाता है।

इसके अलावा, PhonePe डिजिटल गोल्ड में दैनिक या मासिक SIP के जरिए निवेश की सुविधा भी देता है, जिससे यूजर्स धीरे-धीरे बचत कर सकते हैं और भविष्य के लिए मजबूत फंड तैयार कर सकते हैं।

ऐसे खरीदें PhonePe पर डिजिटल गोल्ड

स्टेप 1: PhonePe ऐप खोलें और ‘Gold & Silver’ सेक्शन में जाएं।
स्टेप 2: ‘Buy Gold’ विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपनी पसंद का निवेश राशि दर्ज करें और ‘Proceed’ पर टैप करें।
स्टेप 4: निर्धारित समय (5 मिनट) के भीतर पेमेंट प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 5: पसंदीदा पेमेंट मोड चुनकर ‘Pay’ पर क्लिक करें।

इस प्रक्रिया के जरिए आप आसानी से डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसे बेचकर राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त कर सकते हैं।

अक्षय तृतीया के मौके पर डिजिटल गोल्ड खरीदने का यह तरीका न केवल सुरक्षित है, बल्कि आधुनिक निवेशकों के लिए सुविधाजनक और पारदर्शी विकल्प भी बनता जा रहा है।

Share

Similar Posts