पेटलावद में भक्तों ने देखी ‘हनुमान अंश’: आरती के बाद हुआ राष्ट्रगान; परिवार के साथ पहुंचे नगरवासी

पेटलावद। नगर के गणपति चौक पर रविवार रात्रि धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच फिल्म ‘हनुमान अंश’ का सामूहिक प्रदर्शन आयोजित किया गया। आयोजन में नगर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों के साथ पहुंचे और सामूहिक रूप से फिल्म का आनंद लिया।

आरती के बाद राष्ट्रगान किया
आरती के बाद राष्ट्रगान किया गया जिसके पश्चात संत नीम करौरी बाबा के जीवन एवं आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित ‘हनुमान अंश’ के प्रदर्शन को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

सबने साथ में देखि हनुमान अंश
आरती के लाभार्थी प्रदीप श्रेयल पटवा रहे। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आरती में सहभागिता कर भगवान श्री गणेश से नगर एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद सभी ने ‘हनुमान अंश’ देखी।

आयोजकों ने आभार व्यक्त किया
सामूहिक फिल्म प्रदर्शन के चलते गणपति चौक पर उत्साहपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन के अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share