विधायक रमेश मेंदोला जी की पूज्य माताजी की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का भूमि पूजन संपन्न

इंदौर, 15 अक्टूबर 2025।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के विधायक रमेश मेंदोला जी की पूज्य माताजी वैकुण्ठवासी अ. सौ. श्रीमती रामप्यारी देवी एवं पूज्य पिताजी श्री चिन्तामणी मेंदोला की पावन स्मृति में आयोजित होने जा रही भव्य श्रीमद् भागवत कथा के लिए कथा स्थल का भूमि पूजन बुधवार को साधु-संतों के सानिध्य में संपन्न हुआ। 
यह कथा 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक श्री गणेश मंदिर परिसर, नंदानगर में अग्र-मलूकपीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेन्द्र दास देवाचार्य महाराज के मुखारविंद से प्रारंभ होगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें
पंचकुइया पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री रामगोपाल दास महाराज,
महामंडलेश्वर श्री राधे राधे बाबा,
महामंडलेश्वर श्री हरिओम दास महाराज,
महामंडलेश्वर श्री रामकृपालदास महाराज,
विधायक रमेश मेंदोला सहित अनेक साधु-संतों ने भाग लिया।
पवनदास महाराज, जानकीवल्लभदास महाराज, रामदास महाराज और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व एमआईसी सदस्य चंदू शिंदे, रत्नेश मेंदोला, प्रकाश मेंदोला,
पार्षद संध्या राधाकिशन जायसवाल, विजय परमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विधायक रमेश मेंदोला ने बताया कि कथा के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है।
कथा स्थल पर भव्य पंडाल निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।
उन्होंने कहा कि साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति और भक्तों की भागीदारी से यह आयोजन
धार्मिक उल्लास और अध्यात्मिक अनुभव का केंद्र बनेगा।






