|

भारत ने अमेरिका के लिए अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं फिर से शुरू कीं

नियामक अनुपालन और सीमा शुल्क समन्वय के साथ तेज़ होगी डिलीवरी प्रक्रिया

भारत ने आज से अमेरिका के लिए अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं दोबारा शुरू कर दी हैं।
संचार मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि भारतीय डाक विभाग ने व्यापक प्रणाली विकास और अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय के बाद यह सेवा पुनः आरंभ की है।

नई व्यवस्था के तहत अब अंतरराष्ट्रीय पार्सल और डाक सामग्री का नियामक अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे सीमा शुल्क मंजूरी में तेजी आएगी और अमेरिका में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के डाक की निर्बाध डिलीवरी संभव होगी।

संचार मंत्रालय के अनुसार, इस पहल से भारत और अमेरिका के बीच डाक नेटवर्क को मजबूती मिलेगी, जिससे व्यापारिक एवं व्यक्तिगत संचार को नई गति मिलेगी।

Share

Similar Posts