वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रीय परिसंपत्ति मुद्रीकरण योजना 2.0 का किया शुभारंभ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं के लिए राष्ट्रीय परिसंपत्ति मुद्रीकरण योजना 2.0 (NMP 2.0) का शुभारंभ किया। यह योजना केंद्रीय बजट 2025-26 में घोषित ‘परिसंपत्ति मुद्रीकरण योजना 2025-30’ के जनादेश पर आधारित है और नीति आयोग द्वारा अवसंरचना संबंधी मंत्रालयों के परामर्श से तैयार की गई है।

राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना 2.0 के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक पांच वर्षों में केंद्रीय मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं की परिसंपत्तियों के माध्यम से 16 लाख 72 हजार करोड़ रुपये के मुद्रीकरण की संभावना है, जिसमें निजी क्षेत्र का लगभग 5 लाख 80 हजार करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।

अपने संबोधन में, सुश्री सीतारमण ने राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन 1.0 के चार वर्षों में निर्धारित छह लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य का लगभग 90 प्रतिशत हासिल करने के लिए सभी मंत्रालयों, विभागों और नीति आयोग की सराहना की।

इस अवसर पर नीति आयोग के सीईओ, अवसंरचना संबंधी मंत्रालयों के सचिव, वित्त मंत्रालय और विधि मंत्रालय के सचिव, तथा मुख्य आर्थिक सलाहकार की उपस्थिति में राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन 2.0 जारी की गई। इस पहल का उद्देश्य सरकारी परिसंपत्तियों का अधिकतम उपयोग करना और आर्थिक विकास में निजी निवेश को प्रोत्साहित करना है।

Share