नागदा थाने में घुसा करैत सांप: भारत के जहरीले सांपों में शामिल; नितिन पांचाल ने किया रेस्क्यू

उज्जैन। नागदा थाने में एक जहरीला सांप दिखाई दिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सोमवार शाम का है। सांप को देखते ही पुलिसकर्मी सतर्क हो गए।
उसे पकड़ने के लिए तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। टीम के पहुंचने तक पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित दूरी बनाए रखी। रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
कॉमन करैत सांप
सांप के जहरीला होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मियों में दहशत का माहौल बन गया। सांप को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू विशेषज्ञ नितिन पांचाल को बुलाया गया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने सांप की पहचान कॉमन करैत के रूप में की। विशेषज्ञ ने बताया कि यह भारत में पाए जाने वाले बेहद जहरीले सांपों में शामिल है, इसलिए सावधानी जरूरी है।
नितिन पांचाल ने किया रेस्क्यू
कॉमन करैत सामान्यतः पतला दिखाई देता है और इसकी लंबाई 4 से 5 फीट तक हो सकती है। नितिन पांचाल ने काफी सावधानी के साथ सांप का रेस्क्यू किया और उसे सही-सलामत पकड़ लिया। सांप के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद थाने में माहौल सामान्य हुआ।