‘नागबंधम’ की रिलीज डेट का ऐलान, 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

नागबंधम को लेकर दर्शकों का इंतजार अब और बढ़ गया है। निर्माताओं ने राम नवमी 2026 के खास मौके पर फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
जारी किए गए नए पोस्टर के अनुसार, यह पैन-इंडिया पौराणिक ड्रामा फिल्म 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले महेश बाबू ने महाशिवरात्रि के अवसर पर फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।
फिल्म का निर्माण अभिषेक पिक्चर्स और निक स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है, जबकि इसके लेखक और निर्देशक अभिषेक नामा हैं।
स्टारकास्ट की बात करें तो अभिनेता विराट कर्ण फिल्म में भगवान महादेव के किरदार में नजर आएंगे, जबकि नाभा नतेश पार्वती की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर और जगपति बाबू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
फिल्म की कहानी भारत के प्राचीन विष्णु मंदिर के रहस्यों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो इसे एक भव्य और रहस्यमयी सिनेमाई अनुभव बनाती है।
यह Nagbandham release date घोषणा फिल्म को लेकर उत्साह को और बढ़ा रही है, और दर्शक अब इस भव्य पौराणिक गाथा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।






