मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ओंकारेश्वर और इंदौर के प्रवास पर रहेंगे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार को ओंकारेश्वर और इंदौर के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री आज के अपने दौरे में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और जनता से मुलाकात करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.35 बजे रवाना होकर दोपहर 1.25 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और दोपहर 1.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
इंदौर एयरपोर्ट से सीधे स्कीम नंबर 54, विजय नगर स्थित गुजराती इनोवेटिव कॉलेज जाएंगे। यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस दौरे का उद्देश्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता से संवाद करना, कार्यक्रमों का निरीक्षण करना और प्रदेश में विकास कार्यों को बढ़ावा देना बताया गया है।
