मप्रः मुख्यमंत्री मोहन यादव आज बुरहानपुर दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Mohan Yadav आज बुधवार को Burhanpur जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान विभिन्न प्रशासनिक और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10:15 बजे बुरहानपुर के रेणुका मंडी हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद वे एमआईसी सभागृह में आयोजित निमाड़ इंडस्ट्रियल मीट की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उद्योगपतियों से संवाद करेंगे और औद्योगिक विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री बुरहानपुर सांसद के गृह ग्राम बोहरड़ा जाएंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे ग्राम बोहरड़ा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और स्थानीय लोगों से भी मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 3:00 बजे आयोजित आभार कार्यक्रम में शामिल होकर संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।






