मनावर के वरिष्ठ नागरिक हीरालाल पटेल का निधन: सेमल्दा रेवा घाट पर होगा अंतिम संस्कार; प्रदेश प्रकाश संवाददाता हरिओम पटेल के दादाजी थे

मनावर। धार जिले के मनावर से दैनिक प्रदेश प्रकाश परिवार के संवाददाता हरिओम पटेल के पूजनीय दादाजी एवं दिनेश पटेल के पिता और पाटीदार समाज (वायल) के वरिष्ठ नागरिक हीरालाल पटेल (शक्कर डीलर) का रविवार, 16 अगस्त को निधन हो गया।
दिवंगत हीरालाल पटेल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे देवराम, शोभाराम, तुकाराम एवं दिनेश पटेल के पिता, विजय, लोकेन्द्र, गौरव, संदीप, हरिओम एवं शिवम के दादाजी तथा हितांश, नमो एवं ऋग्वेद के परदादा थे।
दोपहर 2.30 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
परिजनों के अनुसार, हीरालाल पटेल की अंतिम यात्रा रविवार दोपहर 2.30 बजे उनके निज निवास ग्राम वायल से रवाना होकर मां रेवा घाट, सेमल्दा पहुंचेगी। यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पाटीदार समाज ने लिया निर्णय
पाटीदार समाज (वायल) ने दिवंगत के निमित्त कपड़े केवल ससुराल पक्ष से ही स्वीकार करने का निर्णय लिया है। समाज की ओर से अन्य रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और मित्रों से कपड़ों के बजाय हवन सामग्री, अगरबत्ती, फूल, घी एवं सूखे नारियल (गोला) आदि लाने का अनुरोध किया गया है।
प्रदेश प्रकाश परिवार ने जताया शोक
हीरालाल पटेल के निधन पर दैनिक प्रदेश प्रकाश परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल पटेल परिवार को इस कठिन समय में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की।