| |

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र सरकार की मांग, विमान हादसे की हो CBI जांच

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar की विमान दुर्घटना में मौत के मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने की मांग की है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah को पत्र लिखकर सीबीआई जांच का आग्रह किया गया है।

मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने मुंबई में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महायुति सरकार इस विमान हादसे से जुड़ी सभी शंकाओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी दल एनसीपी की ओर से भी सीबीआई जांच की मांग वाला पत्र प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation) और राज्य सीआईडी की जांच के साथ-साथ अब सीबीआई भी मामले की जांच करेगी। डीजीसीए संबंधित कंपनी वीएसआर का ऑडिट कर रहा है और सभी लॉगबुक की विस्तृत जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती के पास उतरने की कोशिश कर रहा एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। प्रेस वार्ता में मौजूद उपमुख्यमंत्री और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने भी हादसे की सीबीआई जांच का अनुरोध दोहराया और कहा कि मुख्यमंत्री ने गहन जांच का आश्वासन दिया है।

Share

Similar Posts