लाल किले से PM मोदी बोले- 12 साल में देश ने पकड़ी रफ्तार: दिमागी नक्सलियों से बचाएं; वे युवाओं को भटका रहे

नई दिल्ली 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाया गया। पीएम ने 13वीं बार तिरंगा फहराया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ, 21 तोपों की सलामी दी गई।
पीएम मोदी ने लाल किले से जंतर-मंतर प्रदर्शन का नाम लिए बिना कहा- देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा। ऐसे लोग युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
पीएम ने युवाओं के लिए घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा- सरकार अगले 1 साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग देगी। इसके साथ ही छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था की शुरुआत भी की जाएगी।
इस स्वतंत्रता दिवस युवाओं पर फोकस रखा गया है। 2,500 NCC कैडेट और मॉय भारत वॉलंटियर्स ने ज्ञानपथ पर वंदे मातरम आकृति बनाई। लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाया गया। पीएम ने 13वीं बार तिरंगा फहराया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ, 21 तोपों की सलामी दी गई।
पीएम ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को अब दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना है, आत्मनिर्भर बनना है। 12 साल में देश ने रफ्तार पकड़ ली है। कार्यक्रम की सुरक्षा में 15-20 हजार जवान तैनात किए गए। 1,000 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी की गई। 5000 स्पेशल गेस्ट आए।
लाल किले से पढ़ें पूरी अपडेट्स
मोदी बोले- हमारे सामर्थ्य को पहचानने लगी दुनिया
पीएम ने कहा- मुझे देश के किसान, युवाओं, महिलाओं पर भरोसा है। उनके दम पर हम इस सपने को साकार कर सकते हैं। रिफॉर्म हमारे लिए कन्विक्शन है। हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल चुके हैं। सबको अपनी सोच में, लक्ष्यों को रिफॉर्म करना होगा।
पीएम ने कहा- भारत के पास पॉलिटिकल मेंडेट है, स्थिर सरकार है मजबूत न्याय तंत्र है भारत का संविधान है। दुनिया हमारे सामर्थ्य को पहचानने लगी है। हमारे साथ एफटीए हो रहा है। ट्रेड एग्रीमेंट हो रहे हैं।
भारत के उत्पाद की हर चीज विश्व के बाजार में पहुंचे। टेक्सटाइल, मशीन, दवाईयां हो उससे पहुंचाना है। पंजाब के लुधियाना से तमिलनाडु के त्रिपुर तक हमारा टेक्सटाइल सेक्टर दुनिया में पहुंच सकता है।

दुनिया की टॉप 5 बैंक भारत के हो
पीएम ने कहा- फॉर्च्यून 500 में आने वाले समय में 50 कंपनियां भारत की हों ये लक्ष्य हमारा होना चाहिए। दुनिया की टॉप 5 बैंक में भारत की एक बैंक होनी चाहिए। हमारे कंसलटिंग अकाउंटिंग फर्म्स दुनिया में टॉप पर होनी चाहिए।
भारत ग्रीन मूवमेंट का सामर्थ्य लेकर चल रहा
पीएम ने कहा- सप्तधारा की छठी शक्ति है ग्रीन इकोनॉमी और ब्लू इकोनॉमी। हमें ग्रीन हाइड्रोजन, रिन्यूबल एनर्जी, एनर्जी स्टोरजे, ग्रीन मोबालिटी, ग्रीन मैन्यूफैक्चरिंग इन ग्लोबल स्केल को पाकर रहना है। हम समस्याओं का समाधान दे रहे हैं। भारत ग्रीन मूवमेंट का सामर्थ्य लेकर चल रहा है।
ब्लू इकोनॉमी के लिए हमारे पास लंबा कोस्ट लाइन, फिशरीज , कोस्टल टूरिज्म, कोस्टल टेक्नोलॉजी है इन क्षेत्रों में हम आगे बढ़ सकते हैं। सप्तधारा की चौथी शक्ति है गति शक्ति। ये देश के सीमलेस फास्ट कनेक्टिविटी को बढ़ाना होगा। शहरों को मेट्रो से जोड़ना होगा। हमारे पोर्ट्स को पोर्ट लैंड डेवलपमेंट की दिशा में आगे बढ़ना होगा।
देश के सीमलेस फास्ट कनेक्टिविटी को बढ़ाना होगा
पीएम ने कहा- सप्तधारा की चौथी शक्ति है गति शक्ति। ये देश के सीमलेस फास्ट कनेक्टिविटी को बढ़ाना होगा। शहरों को मेट्रो से जोड़ना होगा। हमारे पोर्ट्स को पोर्ट लैंड डेवलपमेंट की दिशा में आगे बढ़ना होगा।
योग ने पूरी दुनिया को भारत के साथ जोड़कर रखा
पीएम ने कहा- सप्तधारा की सातवीं शक्ति है भारत का सॉफ्ट पॉवर । इसकी ताकत है। योग ने पूरी दुनिया को भारत के साथ जोड़कर रखा है। भारत के पास आस्था के केंद्र हो, आर्युवेद हो, होलिस्टिक हेल्थकेयर, हील इन का मूवमेंट हो, हैंडीक्राफ्ट, संस्कृति, फिल्में, गेमिंग, क्रिएटिव वर्ल्ड हो, वीएफएक्स, एनिमेंशन, डिजिटल कंटेंट हो। इसमें हम अपना रुतब दिखा सकते हैं। हमें इसको वैश्विक सामर्थ्य के रूप में विकसित करना होगा। दुनिया आज भारत का वर्ल्ड ऑडियो विजुअल और एंटरटेनमेंट समिट का इंतजार करती है।
आज जमाना डेटा सेंटर का है
पीएम ने कहा- सप्तधारा की तीसरी शक्ति है टेक्नोलॉजी और इनोवेशन। आज जमाना डेटा सेंटर, एआई, क्वॉंटम का है। इमर्जिंग टेक्नोलॉजी भी हमें चुनौती दे रही हैं। हमें इनोवशन का हब बनना है। भारत की डिजिटल पब्लिक टेक्नोलॉजी को दुनिया के कोने कोने तक पहुंचाना है। हमें इसके लिए प्रयास करने चाहिए।
पीएम ने कहा- सप्तधारा की दूसरी शक्ति है किसान और फूड प्रोडक्शन प्रोसेसिंग। हमें इस दिशा में आगे बढ़ना है। हमें वहां पहुंचना है। हमारे खान-पान मसालों फूल फल को ग्लोबल ब्रांच बनने चाहिए।

आत्मनिर्भर को लेकर एसी में बैठने वाले लोग सवाल उठाते थे
पीएम ने कहा- जब हम आत्मनिर्भरता की बात करते थे तो एयर कंडीशन में बैठने वाले लोग बोलते थे ग्लोबालाइजेशन का क्या होगा। अब वो नहीं दिखते हैं। दुनिया के पास जो कुछ है उसको वैपेनाइज कर रही है। ऐसे समय में हम आत्मनिर्भर के मंत्र को लेकर सही दिशा में नहीं चलते तो इन चुनौतियां का सामना कैसे करते।
पहली बार गाया वंदे मातरम
समारोह के दौरान पहली बार लाल किले पर वंदे मातरम गाया गया। 2,500 एनसीसी कैडेट्स और माय भारत वॉलंटियर्स ने ज्ञानपथ पर वंदे मातरम की आकृति बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया। इसके साथ ही पहली बार अभिज्ञान एप से भीड़ की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस एप में एक करोड़ अपराधियों का डाटा दर्ज है।

आज हर घर तिरंगा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हर घर तिरंगा है और हर मन तिरंगा है। देश आज उत्साह और उमंग के साथ नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है। देश आज उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता है जिन्होंने आजादी के लिए बलिदान दिया। पूज्य बापू समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

5,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया
लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 5,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। समारोह की सुरक्षा में 15 से 20 हजार जवानों की तैनाती की गई है और 1,000 सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है।

92 गांवों में पहली बार फहराएंगे तिरंगा
इस स्वतंत्रता दिवस पर देश के 92 गांवों में आजादी के बाद पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से राष्ट्र को संबोधित कर रहे है। पीएम ने कहा- आज भारत ने भी बहुत बड़ा सपना दृढ़ संकल्प के साथ देखा है। वो सपना है जब आजादी के 100 साल होंगे 1947 में तो हम विकसित भारत बनाकर रहेंगे। जब दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश विकसित होने का संकल्प लेता है तो दुनिया हमारी तरफ देखने का नजरिया बदलने को मजबूर हो जाती है।