| | |

कांग्रेस ने छात्रों की गूंज के लिए मांगी जगह: DM ने मांगा 24 घंटे का समय; चिंटू चौकसे बोले- राहुल के नाम से BJP में डर

 

 

इंदौर। राहुल गांधी का 19 सितंबर को इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए कांग्रेस ने जिला प्रशासन से जगह की अनुमति मांगी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर शिवम वर्मा से मिला। नेताओं ने कार्यक्रम के लिए जगह की मांग रखी।

स्टेडियम या रीजनल पार्क के पास मैदान मांगा
कांग्रेस ने स्टेडियम या रीजनल पार्क के पास खुले मैदान की मांग की है। नेताओं ने कहा कि कार्यक्रम गैर-राजनीतिक है। इसमें युवाओं और छात्रों का पंजीयन किया जा रहा है। इसमें हर विचारधारा के युवा शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों की समस्याओं पर चर्चा होगी। उनकी बात राहुल गांधी तक पहुंचाई जाएगी।

कलेक्टर ने 24 घंटे का समय मांगा
कांग्रेस नेताओं ने जल्द अनुमति देने की मांग की। कलेक्टर ने इस पर 24 घंटे का समय मांगा है। उन्होंने उचित स्थान की अनुमति देने का आश्वासन दिया है। अब प्रशासन की ओर से जगह तय की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में ये नेता रहे मौजूद
प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और सत्यनारायण पटेल मौजूद रहे। निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, दीपू यादव, राजू भदौरिया, पिंटू जोशी, शैलेश गर्ग और अमन बजाज भी शामिल थे। इनके अलावा कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Share