इजरायल में हंटावायरस का पहला मामला, यूरोप से लौटे व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि

Israel में हंटावायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को पुष्टि की कि पूर्वी यूरोप की यात्रा से लौटे एक व्यक्ति में Hantavirus Infection पाया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक संक्रमित मरीज में हंटावायरस का यूरोपीय स्ट्रेन मिला है, जो मुख्य रूप से संक्रमित चूहों के मल, मूत्र या लार के संपर्क में आने से फैलता है। राहत की बात यह है कि इस स्ट्रेन में व्यक्ति से व्यक्ति में संक्रमण फैलने की संभावना बेहद कम मानी जाती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार मरीज की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मरीज को आईसीयू में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी और उसे सख्त आइसोलेशन में भी नहीं रखा गया है।
शुरुआती एंटीबॉडी जांच में संक्रमण के संकेत मिलने के बाद पीसीआर टेस्ट किया गया, जिसमें हंटावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। मामले की जानकारी इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय को दे दी गई है और अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
MV Hondius क्रूज शिप से अलग मामला
स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह संक्रमण हाल ही में MV Hondius पर फैले अधिक खतरनाक एंडीज स्ट्रेन से अलग है। WHO के अनुसार उस क्रूज शिप से जुड़े पांच मामलों की पुष्टि हो चुकी है और अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों में एक डच दंपति और एक जर्मन नागरिक शामिल हैं। कई देशों की स्वास्थ्य एजेंसियां इस संक्रमण को रोकने और संपर्क में आए लोगों की पहचान करने में जुटी हुई हैं।
WHO की नजर
World Health Organization ने भी इस मामले को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि हंटावायरस दुर्लभ लेकिन गंभीर संक्रमण है, इसलिए शुरुआती पहचान और निगरानी बेहद जरूरी है।
स्वास्थ्य एजेंसियों ने लोगों को संक्रमित कृंतकों से दूरी बनाए रखने और स्वच्छता संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।






