International Yoga Day 2026: इस साल की थीम घोषित, जानिए कब और क्यों मनाया जाता है योग दिवस
Yoga Day 2026 Theme: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की आधिकारिक थीम “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग) घोषित की गई है। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि योग केवल फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनी बढ़ती उम्र में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखने का एक प्रभावी माध्यम भी है।
क्यों खास है इस बार की थीम?
बदलती जीवनशैली, बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं और मानसिक तनाव जैसी चुनौतियों के बीच वर्ष 2026 की थीम विशेष महत्व रखती है। विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित योग अभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ और सक्रिय रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने और जीवन की गुणवत्ता सुधारने में भी मदद करता है।
योग दिवस की शुरुआत कब हुई?
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी। इसके बाद से यह आयोजन वैश्विक स्तर पर लगातार लोकप्रिय होता गया और आज यह एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। दुनिया के अनेक देशों में योग को स्वस्थ जीवनशैली के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में अपनाया जा रहा है।
कैसे मनाया जाएगा योग दिवस 2026?
21 जून को भारत सहित दुनिया के कई देशों में सामूहिक योग सत्र, जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिविर और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
