| | |

इंदौर पुलिस ने लिस्टेड गुंडे को किया गिरफ्तार: कब्जा छोड़ने के बदले मांगे रुपये; 35 आपराधिक प्रकरण दर्ज

इंदौर। पुलिस ने एक लिस्टेड गुंडे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्लाटों पर अवैध कब्जा कर टीन शेड और दुकानें बनाकर व्यावसायिक उपयोग किया। कब्जा छोड़ने के एवज में प्लाट मालिकों से रंगदारी मांगता था।

राधिका कुंज कॉलोनी में प्लाटों पर अवैध कब्जे और प्लाट मालिकों को धमकाकर रुपए मांगने की शिकायत पुलिस को मिली थी। आरोपी मुख्तियार खान को गिरफ्तार किया है।

शिकायत की जांच के बाद अपराध शाखा ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी पर 35 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

मालिकों से रुपए की मांग करता था
आरोपी मुख्तियार खान ने प्लाटों पर अनधिकृत रूप से टीन शेड और दुकानें बनाकर उनका व्यावसायिक उपयोग किया था। आरोप है कि प्लाटों पर कब्जा छोड़ने के बदले वह मालिकों से रुपए की मांग करता था और उन्हें धमकाता भी था।

पीड़ित की सोफे की दुकान है
पुलिस के मुताबिक आरोपी मुख्तियार खान एलआईजी लिंक रोड पर सोफे की दुकान संचालित करता है। उसके खिलाफ पहले से करीब 35 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह थाना एमआईजी क्षेत्र का लिस्टेड गुंडा भी है।

पूछताछ जारी 
फिलहाल अपराध शाखा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों और संभावित संलिप्तता के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Share