इंदौर | प्रदेश | मध्य प्रदेश | राजनीति
इंदौर पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री: BJP नेताओं ने किया स्वागत; पीथमपुर इंडस्ट्रीज एरिया के कार्यक्रम में हुए शामिल

इंदौर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत गुरुवार सुबह दिल्ली से विमान के जरिए इंदौर पहुंचे। विमानतल पर भाजपा नेताओं ने उनकी अगवानी कर पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मंत्री तुलसीराम सिलावट, दीपक जैन टीनू, विशाल यादव, नागेश पंवार और पवन पंवार ने एयरपोर्ट पर शेखावत का स्वागत किया। नगर अध्यक्ष मिश्रा ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

शेखावत सुबह 10 बजे पीथमपुर इंडस्ट्रीज एरिया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 12:15 बजे इंदौर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।