इंदौर जिले में “मेरा युवा भारत” कार्यक्रम के तहत 10 वॉलेंटियरों की नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू

इंदौर, 29 अक्टूबर 2025 — इंदौर जिले में केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी “मेरा युवा भारत (My Bharat)” कार्यक्रम के तहत युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के लिए 10 वॉलेंटियर नियुक्त किए जाएंगे। इन वॉलेंटियरों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों और जनसेवा से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के तहत दो-दो वॉलेंटियर सांवेर, महू और देपालपुर क्षेत्र के लिए तैनात किए जाएंगे, जबकि इंदौर क्षेत्र में दो फील्ड कार्यों और दो कार्यालयीन कार्यों के लिए चयन होगा। ये वॉलेंटियर स्वास्थ्य, साक्षरता, स्वच्छता, लैंगिक समानता और अन्य सामाजिक विषयों पर जनजागरूकता कार्यक्रमों का संचालन करेंगे।

आवश्यकता पड़ने पर उन्हें प्रशासनिक कार्यों या आपातकालीन स्थितियों में भी सहायता के लिए बुलाया जा सकता है।
वॉलेंटियर चयन हेतु पात्रता शर्तें:

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 10वीं उत्तीर्ण

  • आयु सीमा: 18 से 29 वर्ष (जन्म तिथि 1 अप्रैल 1996 से 31 मार्च 2007 के बीच)

  • मानदेय: ₹5000 प्रतिमाह

  • नियमित छात्र आवेदन के पात्र नहीं होंगे

इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं 👉 https://nyks.nic.in/nycapp/main.asp
आवेदन के बाद उत्पन्न Application Number का प्रिंट लेकर साक्षात्कार के समय आवश्यक दस्तावेज़ एवं फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। साक्षात्कार की जानकारी आवेदकों को ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी।

यह पहल युवाओं को समाज निर्माण में भागीदारी का अवसर देने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदारी और नेतृत्व की भावना से जोड़ने का प्रयास है।

Share

Similar Posts