इंदौर में कारोबारी ने की आत्महत्या की कोशिश: पार्टनर पर 27 लाख की धोखाधड़ी का आरोप; 40 लाख रुपये देने का दबाव

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक कारोबारी द्वारा आत्महत्या की कोशिश की। मामले में अब पीड़ित और पुलिस के बयान सामने आए हैं। कारोबारी ने अपने पार्टनर और अन्य लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया।
विजय नगर निवासी हकीमुद्दीन सेफी ने अस्पताल में दिए बयान में बताया कि उसकी पहचान सौरव मिश्रा, आकाश चाल और नीलिमा रावत से हुई थी।
आरोप है कि तीनों ने बैंक लोन और कारोबार के नाम पर उसे फर्जी वित्तीय मामलों में उलझाया और 26 से 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।
मानसिक प्रताड़ना के कारण की सुसाइड की कोशिश
पीड़ित का आरोप है कि इतनी बड़ी रकम लेने के बाद भी आरोपी उस पर 40 लाख रुपये देने का दबाव बना रहे थे। लगातार आर्थिक दबाव और मानसिक प्रताड़ना के चलते वह पूरी तरह टूट गया और आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हुआ।
जांच में सामने आया लेन-देन का विवाद
वहीं, तुकोगंज थाना पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में व्यवसायिक साझेदारी, कर्ज और आपसी लेन-देन का विवाद सामने आया है। पुलिस अन्य थानों में दर्ज शिकायतों और लोन से जुड़े मामलों की भी जांच कर रही है। मामले की जांच के आधार पर आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।