| |

इंदौर कलेक्टर ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं: पुलिस कमिश्नर ने कार्यालय में फहराया तिरंगा; गाया वंदे मातरम

इंदौर। कलेक्टर कार्यालय पर तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर कलेक्टर शिवम वर्मा और जिले के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। तिरंगा फहराने के बाद सभी ने वंदे मातरम गाया और राष्ट्रगान हुआ।

समारोह की तस्वीरें:


बेहतर काम करने का संकल्प लें
कलेक्टर शिवम वर्मा ने इस मौके पर सभी इंदौरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता दिवस सभी के  जीवन में देशभक्ति की भावना लेकर आए। हमलोग अपने शहर और प्रदेश के लिए और बेहतर काम कर सकें यह संकल्प लें।

महापौर ने फहराया तिरंगा 
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान निगम के अधिकारी-कर्मचारी और पार्षदगण उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी इंदौरवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही महापौर ने शहर की विभूतियों का सम्मान किया। ऑर्गन डोनर गौरव दवे के माता-पिता का सम्मान किया।

इंदौर को और स्वच्छ और विकसित बनाने का संकल्प लें
उन्होंने कहा आज नगर निगम में ध्वजारोहण कर देशभक्ति की भावना को सलाम किया गया है। इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी मिलकर इंदौर को और सुंदर, स्वच्छ और विकसित बनाने का संकल्प लेना चाहि। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय में भी हुआ ध्वजारोहण
इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में भी 15 अगस्त के अवसर पर गरिमापूर्ण माहौल में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

कमिश्नर कार्यालय के ध्वजारोहण की तस्वीरें:


 

Share