|

इंदौर में अमर ज्योति ट्रैवल्स की बस में मिला 15 दिन का बच्चा, माता-पिता बस में छोड़कर हुए फरार

इंदौर, 27 अक्टूबर 2025 —
इंदौर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। अमर ज्योति ट्रैवल्स की एक बस में सिर्फ 15 दिन का मासूम बच्चा मिला है। बताया जा रहा है कि बच्चे के माता-पिता बस में उसे छोड़कर बीच रास्ते में उतर गए

यह बस इंदौर से सनावद की ओर जा रही थी। जब यात्रियों ने सीट पर बच्चे को अकेले देखा तो उन्होंने तुरंत बस के ड्राइवर और कंडक्टर को सूचना दी। इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित बरामद किया। फिलहाल बच्चे को बाल संरक्षण इकाई के सुपुर्द किया गया है और माता-पिता की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि माता-पिता ने बच्चे को क्यों छोड़ा।

Share

Similar Posts