सेना की सिग्नल कोर का 116वां स्थापना दिवस, संचार शक्ति से मजबूत हो रही भारतीय सेना

Indian Army की प्रतिष्ठित इकाई Corps of Signals आज अपना 116th Raising Day मना रही है। वर्ष 1911 में स्थापित इस कोर ने भारतीय सेना की संचार व्यवस्था को सशक्त बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है।
स्थापना के बाद से लेकर आज तक Corps of Signals ने बदलते युद्ध परिदृश्यों और तकनीकी क्रांति के साथ कदम मिलाते हुए आधुनिक डिजिटल संचार प्रणालियों को अपनाया है। 21वीं सदी की डिजिटल क्रांति के दौर में यह इकाई अत्याधुनिक नेटवर्क, सुरक्षित डेटा ट्रांसमिशन और साइबर सुरक्षा क्षमताओं के माध्यम से सेना की परिचालन दक्षता को बढ़ा रही है।
सिग्नल ऑफिसर-इन-चीफ Lt Gen Vivek Dogra ने इस अवसर पर कहा कि पिछले एक वर्ष में सिग्नल कोर ने परिचालन तत्परता को और मजबूत करने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सिग्नल कर्मियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
बहुआयामी खतरे वाले आधुनिक युद्धक्षेत्र में सुरक्षित और त्वरित संचार अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे चुनौतीपूर्ण वातावरण में Corps of Signals भारतीय सेना की रीढ़ के रूप में कार्य करते हुए थलसेना की हर शाखा को तकनीकी और रणनीतिक सहयोग प्रदान कर रही है।
116 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के साथ सिग्नल कोर आज भी देश की सुरक्षा के लिए नई तकनीकों और नवाचारों के माध्यम से सतत तत्परता बनाए हुए है।






